PM Vishwakarma Yojana

pm vishwakarma

 

पीएम विश्वकर्मा योजना

पीएम विश्वकर्मा योजना भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजना है जिसमें देश के कारीगरों, शिल्पकारों को ऋण देना, कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, बाजार तक पहुंच एवं डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारम्भ 17 सितंबर, 2023 को किया गया, पीएम विश्वकर्मा योजना के द्वारा भारत के 18 व्यवसायों (दिए गए निर्देशिका में से) संबंधित व्यवसायों में काम करने वाले कारीगरों एवं शिल्पकारों को ऋण प्रदान करने कौशल ट्रैनिंग एवं आधुनिक उपकरण देने तथा उनकों डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं में से है।
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15000रू दिये जाते है। तथा
ऋण के रूप में बहुत ही कम ब्याज दर पर 1 लाख रू दिये जाते है अगर इस ऋण को 18 महीने में चुकाया जाता है तो 2 लाख रू 30 महीनों के लिए दिया जाता है।
इसके अलावा डिजिटल लेनदेन करने पर 1 महीने में अधिकतम 100 डिजिटल लेनदेन के लिए 1रू प्रति लेनदेन के हिसाब से 100रू प्रोत्साहन के रूप में प्राप्त कर सकते है।
इसके अलावा 15 दिन के कौशल प्रशिक्षण करने पर 500रू प्रतिदिन प्रशिक्षण वजीफा के रूप में प्राप्त कर सकते है।
इस योजना के लिए दिए पात्र लाभार्थी की डिटेल इस प्रकार हैं-
हाथों और औज़ारों से काम करने वाला कारीगर या शिल्पकार , लौहार, धोबी, दर्जी, नाई, मोची, जूते बनाने वाले, सुथार , औजार निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाले, राजमिस्त्री, चटाई्/टोकरी/झाडू/खिलौने/नारियल जटा निर्माता ,माला निर्माता, नाव निर्माता, मछली पकड़ने के जाल निर्माता। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्रता रखते है तो आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए ऑफिशियल वेबसाईट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर आवेदन कर सकते है।

विश्वकर्मा योजना के लाभ क्या क्या है

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को ऋण के रूप में बहुत ही कम ब्याज दर 5% पर 1 लाख रू दिये जाते है अगर
  • इस ऋण को 18 महीने में चुकाया जाता है तो 2 लाख रू 30 महीनों के लिए दिया जाता है।                                               
  •  टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15000रू दिये जाते है।                                                                                             
  •  इसके अलावा डिजिटल लेनदेन करने पर 1 महीने में अधिकतम 100 डिजिटल लेनदेन के लिए 1रू प्रति लेनदेन के हिसाब से 100रू प्रोत्साहन के रूप में प्राप्त कर सकते है।
  • इसके अलावा 15 दिन के कौशल प्रशिक्षण करने पर 500रू प्रतिदिन प्रशिक्षण वजीफा के रूप में प्राप्त कर सकते है।           
  • योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति www.pmvishwakarma.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है।

vishwakarma benefits

पीएम विश्वकर्मा के प्रमुख भाग क्या है

1. पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र एवं आईडी कार्ड।
2. कौशल उन्नयन।
3. टूलकिट प्रोत्साहन।
4. क्रेडिट सहायता।
5. डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन।
6. विपणन सहायता।

pm vishwakarma

योजना के लिए पात्रता के मापदंड क्या है

  •  लाभार्थी की न्युनतम आयु पंजीकरण करते समय 18 वर्ष होनी चाहिए।
  •  पंजीकरण करते समय लाभार्थी संबंधित व्यवसाय में लगा हुआ होना चाहिए तथा पिछले 5 वर्षों में केन्द्र या राज्य सरकार से
  • किसी अन्य योजना जैसे पीएम स्वनिधि, मुद्रा,पीएमईजीपी आदि के तहत किसी प्रकार ऋण लिया हुआ नही होना चाहिए।
  •  असंगठित क्षेत्र में स्वरोजगार के आधार पर पारंपरिक व्यवसायों में से किसी एक में लगा हुआ तथा हाथों और औजारों से काम करने वाला करीगर या शिल्पकार पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण के लिए पात्र है।
  •  इस योजना का लाभ परिवार के किसी एक सदस्य को ही दिया जाएगा। यहा परिवार का मतलब है पति,पत्नि और अविवाहित बच्चों को एक परिवार के रूप में माना जाएगा।
  • सरकारी सेवा में लगे हुए व्यक्ति एवं उनके परिवार के सदस्य इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

 आपके पास निम्न दिए हुए दस्तावेज होने चाहिए :-

  • अनिवार्य रूप से आधार
  • मोबाईल नंबर
  • बैंक डिटेल
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साईज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र।

यदि लाभार्थी के पास राशन कार्ड नही है तो उसके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड प्रस्तुत करने होते हैं। अगर लाभार्थी के पास बैंक खाता नही तो लाभार्थी को पहले एक बैंक खाता खोलना होगा जिसके लिए CSC द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा MoMSME मंत्रालय द्वारा वर्णित अतिरिक्त दस्तावेजों की जरूरत हो सकती हैं।

Vishwakarma Yojana Online Apply /Registration/CSC

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता रखते है और आप इस योजना में पंजीकरण करना चाहते है तो आप CSCs (कॉमन सर्विस सेन्टरस) की सहायता से इस योजना में पंजीकरण कर सकते है या पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जो मोबाइल आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से होगा। अगर आप pm vishwakarma yojana  में रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप नीचे बताए गए चित्र में प्रोसेस को स्टेप बाइ स्टेप  फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है

pm vishwakarma registration

योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://connect.csc.gov.in/पर विजिट करें
ऑफिशियल वेबसाईट ओपन होने के बाद निम्न स्टेप को फॉलों करें-

स्टेप 1 मोबाइल नंबर एवं आधार ई-केवाईसी करें।                                                                                                   

स्टेप 2 कारीगर पंजीकरण फॉर्म को भरा जाए।                                                                                                       

स्टेप 3 पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को पूरा करें।  

स्टेप 4 अब पीएम विश्वकर्मा की डिजिटल आईडी और सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर लें।

इसके बाद अगर लॉगिन करना चाहते हैं तो दिए गए क्रमानुसार जानकारी दर्ज करें-

  • यूजर नेम या ई-मेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करके फिर
  • दिए गए कैप्चा को दर्ज करने के बाद साईन पर क्लिक करे।

vishwakarma registration

F&Qs

Q1. विश्वकर्मा योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?

Ans. हाथों और औज़ारों से काम करने वाला कारीगर या शिल्पकार , लौहार, धोबी, दर्जी, नाई, मोची, जूते बनाने वाले, सुथार , औजार निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाले, राजमिस्त्री, चटाई्/टोकरी/झाडू/खिलौने/नारियल जटा निर्माता ,माला निर्माता, नाव निर्माता, मछली पकड़ने के जाल निर्माता।18 व्यवसायों (दिए गए निर्देशिका में से)संबंधित।

Q2. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोन कहाँ से ले सकते हैं?
Ans. अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, लघु वित्त बैंक, सहकारी बैंक, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियां और सूक्ष्म वित्त संस्थान इस योजना के तहत ऋण देने के पात्र हैं।

Q3. क्या मैं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिए बिना टूलकिट राशि प्राप्त कर सकता हूँ?
Ans. नहीं।

Q4. प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिदिन कितने रुपए मिलेंगे?
Ans. प्रतिदिन 500रु वजीफा के रूप में।

Q5. पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए एक परिवार के कितने सदस्य आवेदन कर सकते हैं?
Ans. एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है।

Q6. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रारंभिक लोन की राशि क्या है?
Ans. प्रारंभिक ‘उद्यम विकास ऋण’ 18 महीने की अवधि के लिए एक लाख रुपये तक है।

Q7. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्या लाभ हैं?
Ans. विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड, कौशल विकास, टूलकिट प्रोत्साहन, लोन सहायता, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन, मार्केटिंग समर्थन।

Q8. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के आवेदन के लिए न्युनतम आयु क्या है ?

Ans. पंजीकरण की तिथि पर  न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।